भोगांव: भोगांव में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, ससुराल वालों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की निवासी एक 27 वर्षीय महिला ने भोगांव में एक यात्री ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने मानसिक तनाव या घरेलू कलह के कारण यह कदम उठाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।