जलालाबाद: जलालाबाद में तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और पोल टूटे; क्षेत्र रातभर अंधेरे में डूबा रहा
शाहजहांपुर के जलालाबाद नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ है। 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे टूट गए, जिससे पूरी विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। आधी रात से ही अधिकांश गांवों और कस्बे के मोहल्लों में बिजली गुल है।