पेण्ड्रा रोड गौरेला: जनगणना अधिकारियों के साथ अभद्रता एवं धमकी देने वाले के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर मामला दर्ज
पतगवां निवासी जनगणना अधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी की शिकायत पर जाटादेवरी निवासी रूपेश काशीपुरी एवं सुदर्शन काशीपुरी पर गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज,तहसीलदार पेंड्रा अविनाश कुजूर के प्रतिवेदन पर थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 0140/26 किया दर्ज। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न BNS धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच।।