महोबा: महोबा के कबरई स्टेशन के पास अचेत मिले युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Jun 24, 2026 महोबा के कबरई में राहगीरों की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल अच्छेलाल ने युवक को सीएचसी कबरई पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कपड़ों से मिले पहचान पत्र के आधार पर 35 वर्षीय अमित कुमार पटेल निवासी सैराई खुर्द जनपद कौशांबी के रूप में हुई। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।