राजगढ़: अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के दौरे में राजगढ़ सांसद ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की भेंट
राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने शनिवार को सुबह 10:00 बजे करीब अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति के संसदीय दौरे के अंतर्गत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उत्तराखंड में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ अन्य सांसद और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।