गुण्डरदेही: गुण्डरदेही नगर पंचायत में सुशासन तिहार की तैयारियों को लेकर एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ने की समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता और जन-कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आगामी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में होने वाले शिविर 'सुशासन तिहार' के गरिमामय आयोजन हेतु प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज हो गई हैं।गुण्डरदेही SDM प्रतिमा ठाकरे द्वारा अनुभाग स्तर पर सभी विभागों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सुशासन का असली अर्थ जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना है। उन्होंने अब तक प्राप्त विभिन्न आवेदनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी जन-शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे