नबीनगर: बेटे की बारात निकली, तमसी गेट के समीप रास्ते में पिता की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की बारात लेकर निकले परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब दूल्हे के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बावजूद सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए देर रात आनन-फानन में शादी की रस्म पूरी कराई गई।