उदाकिशुनगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता परिसर में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता विनोद आजाद ने की, वहीं मौके पर कई अधिवक्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।