कांके: रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंची पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन, अपने पति पूर्व सीएम से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Feb 11, 2024 रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंची पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, जहां कल्पना सोरेन ने अपने पति पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कल्पना सोरेन करीब आधे घंटे ईडी कार्यालय में रहीं। बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले मामले में हिरासत में लिया है, और रिमांड पर लेकर ईडी कार्यालय में पूछताछ कर रही है।