शाहजहांपुर: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में विकास की रणनीति तैयार, हीटवेव से निपटने के लिए मेयर ने दिए सख्त निर्देश
शाहजहाँपुर। नगर निगम सभागार में मेयर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जहाँ एक ओर शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नए प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी (हीटवेव) के प्रकोप से नागरिकों को बचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।