30 से 35 सालों की सेवा करने के बाद विदिशा जनपद पंचायत के दो ग्राम पंचायत के सचिवो के रिटायर्ड होने पर बुधवार शाम को जनपद कार्यालय में सचिव संघ की ओर से विदाई दी गई। इस दौरान रिटायर्ड हुए मुस्लिम सचिव को कुरान और दूसरे पंचायत सचिव को गीता भेंट कर उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस विदाई समारोह के दौरान सचिव संघ के सदस्य मौजूद रहे।