डुमरांव: डुमरांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, SDPO ने दी जानकारी
Dumraon, Buxar | Mar 6, 2024 डुमरांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस विशेष अभियान में नेनुआ गांव के सुदामा राम, बंझूडेरा गांव से बिजेंद्र राम व भीम यादव और डुमरांव लाला टोली रोड से ओमप्रकाश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग कांडों में प्राथमिकी दर्ज थी।