डुमरांव: डुमरांव SDM कुमार पंकज का हुआ तबादला, अब कृषि विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी रहे राकेश कुमार संभालेंगे डुमरांव की कमान
Dumraon, Buxar | Mar 5, 2024 सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों में पदाधिकारियों का तबादला लगातार हो रही है। इसी कड़ी में राजयपाल के आदेशानुसार बिहार सरकार के उप सचिव जगदीश कुमार द्वारा 43 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। व्यापक स्तर पर हुए इस तबादला में डुमरांव के एसडीएम कुमार पंकज का भी तबादला हो गया है।