डुमरांव: डुमरांव विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल में निर्मित MNCU में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति का उठाया मुद्दा, मिला जवाब
Dumraon, Buxar | Mar 5, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में चार वर्षो पूर्व बने एमएनसीयू में आज तक डॉक्टरों का पद सृजन नही हो सका है। यह अपने आप में ताज्जुब की बात है कि जिस चिकत्सा संस्थान का निर्माण आनन फानन में स्थानीय लोगों को लाभ देने के लिए किया जाता है, उस कक्ष में महज इसलिए तालाबंदी है क्योंकि यहां चिकित्सकों के पद का अभी तक सृजन ही नही हुआ है।