डुमरांव: नया भोजपुर स्थित अपने पैतृक गांव में हावड़ा के पार्षद सह कांग्रेस नेता ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
Dumraon, Buxar | Mar 4, 2024 पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेता तथा बड़ा बाजार हावड़ा के पार्षद संतोष पाठक ने नया भोजपुर स्थित अपने पैतृक गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कंबलों का वितरण करने के लिए तकरीबन 5000 कंबल मंगवाए हुए थे, जिन्हें वह जरूरतमंदों के बीच बांट रहे हैं।