डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को अपराह्न डेढ़ बजे तक बंद रहा अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला, डीएम ने कहा होगी कारवाई
Dumraon, Buxar | Mar 4, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को अपराह्न डेढ़ बजे तक अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला बंद रहा। इससे गर्भवती महिलाएं बेरंग वापस लौट गईं। अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलवाने के लिए जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक को सूचना दी गई तब अल्ट्रासाउंड कक्ष के संचालनकर्ता प्रेमचंद प्रसाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। इससे पहले वो बिना किसी सूचना के गायब थे।