डुमरांव: डुमरांव विधायक ने प्रधानाचार्य द्वारा 2 करोड़ के वित्तीय अनियमितता के मामले में स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग
Dumraon, Buxar | Mar 4, 2024 डुमरांव विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने प्रधानाचार्य द्वारा वित्तीय अनियमितता के मामले में कारवाई की मांग करते हुए विधानसभा सत्र में इसका मुद्दा उठाया है। विधायक ने कहा कि नरेंद्र कुमार वर्तमान प्रधानाचार्य जैन कॉलेज आरा द्वारा महाराजा कॉलेज आरा में प्रधानाचार्य रहते हुए दिनांक 01 सितंबर .2017 से 22 अगस्त 2022 तक वित्तीय अनियमितता की गई है।