मढ़ौरा: धेनुकी में ग्रामीण चिकित्सकों ने नौवे स्थापना दिवस पर सेवा का लिया संकल्प
Marhaura, Saran | Jun 28, 2026 प्रखंड के धेनुकी से प्राथमिक चिकित्सकों ने नौवें स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित करके सेवा का संकल्प लिया। रविवार की दोपहर एक बजे संस्था के सदस्य डाक्टर रमेश सिंह ने कहा कि नौवें स्थापना दिवस पर ग्रामीण चिकित्सकों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और लोगों को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई गयी।