अनूपपुर: अस्पताल के सामने 12 एंबुलेंस चालकों का प्रदर्शन,पैसे मांगने का लगाया आरोप,CMHO के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना
अनूपपुर जिला अस्पताल के सामने शनिवार सुबह करीब 9 बजे से 12 एंबुलेंस चालकों ने अपनी एंबुलेंस खड़ी कर प्रदर्शन किया। चालकों ने अधिकारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दोपहर करीब 2 बजे सीएमएचओ डॉ. अलका तिवारी ने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं और उचित निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी एंबुलेंस चालक प्रदर्शन समाप्त कर अपने-अपने कार