पटना ग्रामीण: खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमला, गार्ड का फूटा सिर, कई राउंड गोली चलने के दावे के बाद बयान से पलटे खान सर
कदमकुंआ थानांतर्गत स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर मंगलवार की रात करीब 10:10 पर कुछ लोगों के द्वारा पथराव और तोड़फोड़ की गई है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि प्रतिद्वंदी कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव और तोड़फोड़ किया गया है।