खरका गांव में जमीन विवाद को लेकर 55 वर्षीय बंधन पहान को उसके ही रिश्तेदार गिरी उरांव ने लोहे के रॉड व ईंट पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सर सहित पूरे शरीर में चोट के निशान है। घटना की सूचना पर टोटो थाना की पुलिस गांव पहुंची और घायल को पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाई। घायल अपने एक रिश्तेदार को खेती-बड़ी करने के लिए जमीन दिया था।