सतना। कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढी के पास नदी में तैरता हुआ एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोटर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बिहरा ग्राम पंचायत के महादेवा निवासी राकेश सिंह पिता राम विश्वाश, उम्र लगभग 53 वर्ष के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।