अलवर ग्रामीण विधायकऔर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे सरकार के दो साल के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा- भाजपा का यह दावा कि उसने 70% वादे पूरे कर दिए, सदी का सबसे बड़ा झूठ है। जनता अब समझ चुकी है कि यह जुमलों की सरकार है। प्रदेशवासी त्राहिमाम कर रहे हैं और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं।