बरेली: नाथ नगरी में महाशिवरात्रि का महा-श्रृंगार, फूलों की खुशबू, डिजिटल लाइटिंग और विशाल नंदी-नटराज से सजी बरेली
बरेली में महाशिवरात्रि से पहले नाथ नगरी बरेली दुल्हन की तरह सज उठी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप बरेली विकास प्राधिकरण ने शहर को फूलों, डिजिटल लाइटिंग और भव्य प्रतिमाओं से आलोकित कर दिया है। झुमका तिराहे पर नंदी महाराज की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां सेल्फी प्वाइंट और आकर्षक रोशनी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है।