कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच की बैठक में अहम फैसले, पदस्थापना समारोह और समाजसेवा पर ज़ोर
झुमरी तिलैया स्थित श्री अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच की नई कमेटी की पहली आमसभा आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मोहित संघई ने की। बैठक में पदस्थापना समारोह को भव्य बनाने, ड्रेस कोड लागू करने और दो नए वाटर कूलर लगाने का निर्णय लिया गया। मंच द्वारा समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए गौसेवा कार्यक्रम महीने में दो बार आयोजित करने का निर्णय।