अनूपपुर: ओवरब्रिज निर्माण में फिर देरी, 30 जून की डेडलाइन पर संशय
अनूपपुर। रेलवे फाटक की समस्या के समाधान के लिए बन रहा रेलवे ओवरब्रिज अब भी अधूरा है। तीन स्लैब, रिटेनिंग वॉल, फीलिंग और रेलवे हिस्से की कास्टिंग का कार्य शेष है। 14 जनवरी को गर्डर लॉन्चिंग के बाद भी निर्माण की रफ्तार नहीं बढ़ सकी,30 जून तक कार्य पूरा करने का दावा किया गया है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए समयसीमा पूरी होने पर सवाल उठ रहे हैं।