हुज़ूर: मालवा से होगा विकसित मध्यप्रदेश का सूर्योदय, 16 हजार वर्ग किलोमीटर में बदलेगी सवा करोड़ लोगों की जिंदगी
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के तहत यूनिफाइड इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन यानी यूआईएमआर मध्यप्रदेश के विकास का नया मॉडल बनने जा रहा है। 16 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली इस योजना में इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम और शाजापुर के 2781 गांव और 38 तहसीलें शामिल है जहां सवा करोड़ से ज्यादा लोग निवास करते हैं|