धोली मुरौल: दरधा घाट बूढ़ी गंडक नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पहचान करने का प्रयास जारी
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत के मुरौल ओपी क्षेत्र के दरधा घाट बूढ़ी गंडक नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार शाम करीब चार बजे में जब कुछ लोगों ने जलकुंभी में फंसे शव को देख कर हैरान रह गए। बताया जा रहा है नदी में पड़ा शव चार पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।