घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में तीन दिवसीय ‘आदि रंग महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति की छटा ने मोहा मन
शनिवार शाम 7 बजे सतपुड़ा ग्राउंड में तीन दिवसीय ‘आदि रंग महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके और विधायक गंगा उइके ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए