सदर: लंका में होटल के लिए बन रहे बेसमेंट में मिट्टी दरकने से गिरी दीवार, मजदूर घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नरिया क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन होटल के लिए बेसमेंट तैयार किया जा रहा था। इस दौरान एक हिस्से से मिट्टी दरकने से बगल की दीवार गिर पड़ी। मौके पर 11 मजदूर कार्य कर रहे थे जिसमें से एक मजदूर उसमें दब कर घायल हो गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाल ट्रामा सेन्टर में भर्ती करवाया गया।