चितरंगी: कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, निवास पुलिस कर रही है मामले की जांच
जिले के निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरसेडी करवाही टोला में सुबह 10:30 बजे के आस पास उसे समय हड़कंप मच गया जब कुआं में पानी भरने गई किशोरी की कुयें में गिरने से मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि किशोरी पैर फिसलने से कुआं में गिर गई जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रामरति साहू पिता जनकलाल साहू के रूप में की गई है।