सिसई: पोटरो गांव में बजरंगबली की मूर्ति स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
Sisai, Gumla | Apr 14, 2024 सिसई प्रखण्ड के पोटरो गांव में श्री बजरंगबली की मूर्ति स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भब्य कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत किया गया. कलश यात्रा पोटरो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर से शुरू होकर बसिया रोड पारस नदी गई जहां से कन्याओं तथा महिलाओं ने कलश में जल लिया। फिर कलश में जल लेकर मंदिर तक आई।