घोरावल: सोनभद्र में तेज आंधी तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुलिस चौकी में खड़ी गाड़ी पर गिरा पेड़, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
सोनभद्र जिले में बुधवार शाम 6 बजे तेज आंधी तूफान ने भारी जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है आपको बता दें कि सुकृत पुलिस चौकी में खड़ी पुलिस की गाड़ी पर तेज आंधी तूफान की वजह से पेड़ गिर गया जिसके बाद पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई इसके अलावा जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ धराशाई हो गए ।