बक्सर विधानसभा और डुमरांव विधानसभा को जोड़ने वाली गोलंबर-डुमरांव पथ भाया जासो,नदांव, जगदीशपुर, कुल्हडिया, बसौली रोड़ की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। रविवार को 4 बजे अपराह्न मे ग्रामीणो ने सदर विधायक आनंद मिश्रा को पत्र देकर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क बक्सर के पौराणिक पंचकोशी स्थल नारद आश्रम नदांव व कुलहरिया को जोड़ती है।