बीसलपुर: देव स्थल बारात घर में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई, भाजपा नेता नितिन पाठक ने किया कार्यक्रम का आयोजन
बीसलपुर के देव स्थल लॉन में आज बुधवार को दोपहर 1:00 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। भाजपा नेता नितिन पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य सभा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान युवा विकास संगठन, करणी सेना, क्षत्रिय समाज और ब्राह्मण समाज ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।