हरदोई: इटौली पुल के पास गड्ढे में फंसा रहा ट्रक, आवागमन बाधित, घंटों लगा रहा जाम, राहगीर हुए परेशान
Hardoi, Hardoi | Mar 5, 2024 सीतापुर हाइवे पर इटौली पुल के पास सीतापुर के लिए जा रहा ट्रक पुल के पास एक गड्ढे में घंटों फंसा रहा, उसको निकालने को लेकर चालक और कंडक्टर काफी देर तक जुटे रहे। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया,उसी बीच वहां भीषण जाम लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलवा कर फंसे हुए ट्रक को सकुशल गड्ढे से बाहर निकलवाया, उसके बाद जाम से राहगीरों को निजात मिल पाई।