हरदोई: पत्नी के विदा न होने पर पति ने सेवा गांव के पास ट्रेन के आगे लगाई छलांग हुई मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Hardoi, Hardoi | Mar 5, 2024 हरदोई में पत्नी के विदा न होने पर ससुराल से वापस लौटे पति ने मंगलवार को कोतवाली देहात के सेवा गांव के पास अप लाइन पर ट्रेन के आगे छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि कोतवाली देहात के धस्सेपुरवा मजरा कौढ़ा निवासी 30 वर्षीय उपदेश पुत्र रामसेवक की शादी करीब तीन साल पहले मझिला थाने के गंगासागर की बेटी के साथ हुई थी। 20 दिन से उसकी पत्नी मायके में थी।