गुना में चाचौड़ा विधानसभा के कुंभराज के घाटाखेड़ी में प्रस्तावित पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना के बड़े बांध पर 24 नवंबर को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र में लिखा, बड़ा बांध बनाने से कई गांव और किसानों की हजारों एकड़ जमीन टूट जाएगी। बांध की डीपीआर और पर्यावरण मंजूरी की अनदेखी पर भी ऐतराज जताया।