शुजालपुर: कलेक्टर के मार्गदर्शन में 746 वरिष्ठ नागरिकों के बने आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना के तहत जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में शनिवार को 746 वरिष्ठ नागरिकों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए गए। अभियान का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमला आर्य, जिला पंचायत सीईओ सुश्री मनीषा वास्कले, जिला स्वास्थ्य