गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया गांधी मैदान में सांसद जन उद्यम खेल सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, हजारों खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
गया गांधी मैदान में सांसद जन उद्यम खेल सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया।केंद्रीय मंत्री सह गया सांसद जीतन राम मांझी ने महोत्सव का शुभारंभ किया।यह आयोजन 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक खेल और सांस्कृतिक महोत्सव का अनूठा संगम दिखेगा।आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है।