कासगंज: कासगंज में निर्धारित रूटों पर निकाला गया ताजियों का जुलूस, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया
कासगंज शहर में मोहर्रम पर्व पर 16 स्थानों पर ताजिये रखे गये थे। और शुक्रवार की दोपहर 3 बजे ताजियों का जुलुस निकाला गया। यह जुलुस ताजियों के निर्धारित रूटों पर निकाला गया। जंहा से ताजिये निकाले जाते रहे है। वहीं ताजियों की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया।