खिजरसराय: देवगांव में 200 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर , 15 जून को मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
गया जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत देवगांव में फल्गु नदी के किनारे लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास 15 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौ