चांदवा: चंदवा के भुसाढ़ के भंडारगढ़ा में गहराया जल संकट, कई नल जल योजनाएं अधूरी
चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत ग्राम भुसाढ़ के भंडारगढ़ा गांव में जल जीवन मिशन योजना की लापरवाही के कारण सैकड़ों ग्रामीण भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे पड़ताल की दौरान बताता कि योजना के तहत लगाए गए सात नल-जल में से छह खराब पड़े हुए हैं।