बैराड़: एम्बुलेंस नहीं मिली तो बाइक से अस्पताल ले चले परिजन, प्रसूता ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म,तहसीलदार बने मददगार
बैराड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाल तस्वीर सामने आई है। एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला को परिजन बाइक से अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही महिला ने सड़क किनारे नवजात को बुधवार रात 8:45 बजे जन्म दे दिया। सूचना पर बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैस मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी से जच्चा-बच्चा को अस्पताल भेजा।