बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली रोड पर कैलाश मंदिर के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के ललौली रोड कैलाश मंदिर के समीप शुक्रवार को दिन में करीब 2:00 बजे तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दयाशंकर उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र रामधनी निवासी कृष्णापुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। जहा से फतेहपुर रेफर कर दिया गया।