जसवंतनगर: सड़क दुर्घटना में घायल दीपचंद की हुई मौत, जबकि उसके घायल चाचा कुलदीप का उपचार सैफई पीजीआई में जारी
जसवंतनगर मॉडल तहसील के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था। सिरसागंज के ग्राम आमौर निवासी 28 वर्षीय दीपचंद अपने रिश्तेदार कुलदीप के साथ बाइक से जन्मदिन समारोह से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए और उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दीपचंद ने दम तोड़ दिया।