सकल हिंदू समाज गंगरार द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे बर्बर अत्याचार, नरसंहार, जबरन धर्मांतरण, महिलाओं पर हिंसा और मंदिर विध्वंस के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बांग्लादेश सरकार की मौन स्वीकृति व प्रशासनिक विफलता पर चिंता जताई गई।