सांगोद: थाना परिसर में कोटा ग्रामीण पुलिस एसपी की मुख्य जनसुनवाई का आयोजन, परिवादों के निस्तारण के दिए निर्देश
Sangod, Kota | Jun 16, 2026 कोटा ग्रामीण पुलिस की पहल पर सांगोद थाना परिसर में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को सांय 5बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने स्वयं उपस्थित होकर क्षेत्र के परिवादियों और आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सांगोद सर्किल के करीब 50 से 60 लोग पहुंचे, जिनमें से 15 से 18 लोगों ने अपनी शिकायतें और परिवाद प्रस्तुत किए।