खिजरसराय: अतरी विधायक रोमित कुमार ने खिजरसराय नगर पंचायत सभागार का उद्घाटन किया
खिजरसराय में सोमवार को अतरी विधायक रोमित कुमार ने खिजरसराय नगर पंचायत सभागार का उद्घाटन किया।इस मौके पर मुख्य पार्षद रिंकू कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पांडेय ने उनका स्वागत किया।इसके बाद वार्षिक बजट पेश किया गया, जिसमें 55 करोड़ 32 लाख 8 हजार 75 रुपए का बजट रखा गया। बजट में जल जीवन हरियाली योजना के तहत पइन सफाई और तालाब के जीर्णोधार पर ध्यान दिया गया