ग्वालियर में बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे घर में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया। महिला की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।